छत्तीसगढ़

CG DSP Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: 45 डीएसपी और 7 सहायक सेनानियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार शाम को जारी एक आदेश में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 45 अधिकारियों और 7 सहायक सेनानियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस ट्रांसफर सूची में अन्य शाखाओं के दर्जनभर डीएसपी भी शामिल हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

सीएम विष्णुदेव साय की सहमति से हुआ ट्रांसफर

यह तबादला आदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति के बाद गृह विभाग द्वारा जारी किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा डीएसपी लेवल का फेरबदल माना जा रहा है। सरकार ने इसे प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है।

मैदानी जिलों के अफसर सबसे अधिक प्रभावित

इस तबादले से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी जिलों के अधिकारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। वहीं सरगुजा संभाग के कई अफसरों की भी पदस्थापना बदली गई है। हालांकि बस्तर क्षेत्र से बहुत कम अधिकारियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

 

 

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!