छत्तीसगढ़

Anti-Corruption Bureau Action: होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश पुरोहित गिरफ्तार

रायपुर – राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित एवं उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

इन दोनों पर EOW में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 और 12, तथा भारतीय दंड संहिता की धाराएं 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज है।

इससे एक दिन पूर्व आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को भी इसी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि ये तीनों आरोपी मार्च 2024 से फरार चल रहे थे। सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में इन्हें “No Coercive Action” का लाभ दिया था, जिसके चलते गिरफ्तारी पर रोक थी।

हालांकि, 17 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह राहत समाप्त किए जाने के बाद EOW ने कार्रवाई तेज करते हुए दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

जांच एजेंसी के अनुसार, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित शराब सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने घोटाले की अवैध कमाई को एकत्रित करने, उसका भंडारण करने और सरकारी अधिकारियों एवं अन्य निजी व्यक्तियों तक उसे वितरित करने का कार्य किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला रायपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!