छत्तीसगढ़

AntiNaxalOperation : उप मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित इलाकों के बहादुर जवानों के साथ किया रात्रि भोजन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी बहादुरी और सेवाभाव के लिए जाने-माने पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों के सम्मान में अपने निवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों से आए जवानों ने भाग लिया। सभी जवानों ने उप मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया और अपने अनुभव साझा किए।

जवानों की बहादुरी और ग्रामीणों में विश्वास की कहानी

डीआरजी के जवानों ने बताया कि उन्होंने दुर्गम पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों से मुकाबला किया और स्थानीय लोगों में उम्मीद की नई किरण जगाई। उन्होंने कहा कि अब दूरस्थ ग्रामों में ‘नियद नेल्लानार’ योजना और ‘इलवद ग्राम पंचायत’ जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहे हैं।

महिला जवानों का साहस और योगदान

बस्तर फाइटर की महिला जवानों ने बताया कि वे कठिन परिस्थितियों में कई दिनों तक जंगलों में रहकर नक्सलियों का मुकाबला करती हैं। उनके प्रयासों से अब ग्रामीण शासन और सुरक्षा बलों में विश्वास रखते हैं। महिला जवानों ने यह भी साझा किया कि शासन द्वारा बनाई गई पुनर्वास नीति से अब मुख्यधारा से भटक गए युवा भी वापस समाज में लौट रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री का संदेश और सम्मान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद को 2026 तक जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जवानों को सम्मानित किया और दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!