कोरबा

नपा दीपका के पाली रोड से हटेगी शराब दुकान- आबकारी विभाग ने नए स्थान के लिए जारी किए टेंडर, 11 मई को खुलेगा टेंडर

नपा पार्षद अविनाश सिंह के शिकायत पर प्रक्रिया हुई शुरू

@sushil tiwari

दीपका नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पाली रोड स्थित देशी-विदेशी शराब दुकान को हटाने की लंबे समय से उठ रही मांग पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में नगर पालिका दीपका के पार्षद अविनाश सिंह ने कलेक्टर कोरबा से मुलाकात कर शराब दुकान हटाने का आग्रह किया था। पूर्व में भी कांग्रेस शासन काल  में शराब दुकान हटाने को लेकर हो हल्ला धरना प्रदर्शन हुआ था , किंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी  । अब शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग की ओर से नए स्थान के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक भूस्वामी 11 मई 2026 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। उसी दिन दोपहर 2 बजे तक निविदा जमा होगी और शाम 4 बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुकान को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।

पार्षद अविनाश सिंह ने बताया कि पाली रोड मुख्य मार्ग पर शराब दुकान होने से क्षेत्रवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाएं होती थीं। खासकर स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि देसी शराब दुकान से करीब 200 मीटर दूरी पर ही एक शासकीय स्कूल संचालित है।
दुकान के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने से वार्डवासियों और आम जनता में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

जिला आबकारी  सहायक आयुक्त आशा सिंह ने बताया कि शराब दुकान हटाने को लेकर लगातार शिकायत आ रही थी, विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया गया है, स्थान चिन्हांकन के बाद इसे नए जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!