कबीरधाम। नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया में नाबालिक लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया उनकी बेटी लापता हैं।
पुलिस ने छानबीन कर पता लगाया कि लड़की को आरोपी विनोद वर्मा राजगढ़ मध्यप्रदेश भगा ले गया हैं। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश जाकर आरोपी को धारा 366, 376(2)n, 06 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। बालिका को परिवार को सौंपा हैं।