कोरबा

गोपल मोदी बने भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष, मनोज शर्मा की जगह मिली जिम्मेदारी

@सुशील तिवारी
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने आदेश जारी कर श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपका निवासी मनोज शर्मा के पास थी। श्री मोदी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनदीश रामु रोहरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला इकाई को भी भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि गोपाल मोदी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!