राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” दीपका में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा – आम नागरिक होंगे शामिल

@सुशील तिवारी
भारत-पाक युद्ध के परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा सफलतापूर्वक संचालित ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” बैनर तले तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दीपका में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह तिरंगा यात्रा आज प्रातः 10:30 बजे नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर बजरंग चौक दीपका होते हुए पुनः नगर पालिका कार्यालय में आकर समाप्त होगी।
इस यात्रा में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पार्षद,पत्रकार ,एवं सभी दीपका नगरवासी आमंत्रित हैं।
नगर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से अनुरोध है कि वे इस गौरवशाली तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय सुरक्षा और देशभक्ति का परिचय दें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी नगर वासियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने आग्रह किया है ।