छत्तीसगढ़रायपुर

जन अधिकार रैली : राज्यपाल पर बरसे मंत्री सिंहदेव, मांगा इस्तीफा …

रायपुर। प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे पर चल रहे सियासी बवाल के बीच मंगलवार को कांग्रेस ने साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली का आयोजन किया है। महारैली को संबोधित करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्यपाल अनुसूईया उइके पर जमके बरसे। उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है तौ उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सिंहदेव ने कहा कि आरक्षण बिल विधानसभा से पारित हो चुका है। 32 दिन बाद भी राज्यपाल इस पर निर्णय नहीं पा रही है। उन्हें या तो विधेयक पर हस्ताक्षर कर देना चाहिए या फिर अपना बिल को वापस लौटा देना चाहिए। अगर वे कोई निर्णय नहीं ले पा रही हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

रैली को मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी राज्यपाल से इस्तीफे की मांग की है। आरोप लगाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राजभवन एकात्म परिसर से चल रहा है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!