
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा हो जाएगा। मंत्रियों ने 21 दिसंबर को शपथ लिया था। उसके बाद विभागों को लेकर टकटकी लगी हुई थी। अब पता चला है, सीएम विष्णुदेव साय दो दिन के रायगढ़ और जशपुर दौरे पर रवाना होने से पहले विभागो की सूची राजभवन भेज देंगे।
दरअसल, विभाग वितरण की अपनी संवैधानिक प्रकिया है। इसके लिए राज्यपाल के अनुमोदन के बाद गजट नोटिफिकेशन होता है। याने राजपत्र में प्रकाशन। हालांकि, ये औपचारिक प्रक्रिया हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को राजभवन ओके कर देते हैं। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे रायगढ़ रवाना होने वाले हैं। संभावना है कि जाने से पहले वे विभागों की सूची राजभवन भेज देंगे। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद राजपत्र में प्रकाशित होता। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी कर देगा।