छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, BJYM जिला अध्यक्ष का फूटा सिर, जमकर पथराव

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को लोकसभा सचिवालय ने रद्द कर दी है। इसके बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झूमाझटकी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया और वे घायल हो गए। इस झड़प में और भी कई कार्यकर्ता घायल हुए है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए है और वहां जमकर हंगामा कर रहे है। बताया जा रहा है वहां पथराव भी हुआ। राजीव भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन की ओर बढ़ते दिख रहे है वहीं पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!