छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : नक्सलियों ने फिर की ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्‍सलियों ने हत्‍या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया, शव के पास नक्‍सली पर्चा भी बरामद किया गया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की हत्या किये जाने की बात पर्चा में लिखा है। उधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक माओवादियों द्वारा आदिवासी ग्रामीण की हत्या का ये मामला भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पास का है। बताया जा रहा है कि ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव आत सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे के पास देखा। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक मूलतः दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताड़गांव में रह रहा था। जिसे माओवादियों ने अगवा करने के बाद गुरूवार की रात हत्या कर सड़क पर लाश फेंक दिया गया।

माओवादियों ने लाश के पास पर्चे भी फेंके है। जिसमें पुलिस मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या किये जाने की बात लिखी है। इस संबंध में डीआइजी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह नक्सलियों द्वारा ग्रामीण युवक की हत्या की जानकारी सामने आयी। मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर घटना की जांच की जा रही है। पेरमिली एरिया कमेटी की ओर से फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। उधर ग्रामीण की हत्या की जानकारी के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!