रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 बैच के प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इन्हें राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप-वनमंडलाधिकारी (SDO) के पद पर तैनात किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशिक्षण के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन पदस्थापना –
दिपेश कपिल – दुगली वन परिक्षेत्र से अंबिकापुर उप-वनमंडलाधिकारी।
एस. नवीन कुमार – माकड़ी वन परिक्षेत्र से रायगढ़ उप-वनमंडलाधिकारी।
वेंकटेशा एम.जी. – माचकोट वन परिक्षेत्र से महासमुंद उप-वनमंडलाधिकारी।
अभिषेक अग्रवाल – रेंगाखार वन परिक्षेत्र से राजनांदगांव उप-वनमंडलाधिकारी।